Free Laptop for Students: इन दिनों छात्रों के बीच एक मैसेज तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार “नेशनल स्टूडेंट लैपटॉप स्कीम 2026” के तहत मुफ्त लैपटॉप दे रही है। हालांकि, जांच में यह दावा पूरी तरह गलत पाया गया है।
सच्चाई क्या है?
सरकार की आधिकारिक फैक्ट-चेकिंग संस्था प्रेस सूचना ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कोई योजना फिलहाल अस्तित्व में नहीं है। एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे भ्रामक संदेशों पर भरोसा न करें।बता दें कि फर्जी मैसेज में एक लिंक दिया जाता है, जिस पर क्लिक करके छात्रों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा जाता है। इसमें नाम, मोबाइल नंबर और कई बार बैंक से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाती है। मैसेज को इस तरह तैयार किया जाता है कि वह सरकारी योजना जैसा लगे।
💻 Free laptops for students?
A WhatsApp message is circulating claiming that the Government is accepting applications for free laptops under the ‘National Student Laptop Scheme 2026’.#PIBFactCheck:
❌ This claim is FAKE.
✅ The Government of India has NOT announced any such… pic.twitter.com/OkoqU8Og3W
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 27, 2026
कैसे हो रहा है धोखा
जैसे ही कोई यूजर लिंक पर जाता है, उसे एक नकली वेबसाइट पर भेज दिया जाता है। यह साइट देखने में बिल्कुल आधिकारिक पोर्टल जैसी लगती है। यहां यूजर से निजी जानकारी भरवाई जाती है और कभी-कभी प्रोसेसिंग फीस या OTP भी मांगा जाता है। इसके बाद ठग इन जानकारियों का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
अधिकारियों की चेतावनी
प्रेस सूचना ब्यूरो ने इसे एक स्कैम बताते हुए कहा है कि अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और बिना पुष्टि किए ऐसे मैसेज को आगे न बढ़ाएं। यह सिर्फ लोगों की निजी जानकारी हासिल करने का तरीका है।
खुद को कैसे रखें सुरक्षित
किसी भी सरकारी योजना पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय स्रोत से जरूर करें। अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल या OTP किसी के साथ साझा न करें। यदि ऐसा कोई मैसेज मिले तो उसे नजरअंदाज करें और चाहें तो संबंधित एजेंसी को रिपोर्ट करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...