Site icon Dainik Savera Times

Majid Hussain ने JEE Mains में स्कोर किया 99.99 %, परिवार में जश्न का माहौल

Majid Hussain

Majid Hussain

बुरहानपुर : बुरहानपुर के Majid Hussain ने जेईई-मेंस में पूरे मध्य प्रदेश में टॉप किया है। उसने राष्ट्रीय स्तर की इस इंजीनियरिंग भर्ती परीक्षा में 99.9992 परसेंटाइल स्कोर किया है। माजिद की सफलता पर उसके परिवार में जश्न का माहौल है। माजिद हुसैन ने बताया कि जब वह कक्षा 11वीं में था, तो उस दौरान एक निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट ज्वाइन कर लिया। करीब दो साल की मेहनत का नतीजा है कि अब जेईई-मेंस 2025 में सफलता प्राप्त हुई है। माजिद ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार वालों को दिया है। उसने कहा, ‘मुझे शुरुआत से ही अपने परिवार वालों का साथ मिला। मेरे पिता ने मुझे अच्छे से शिक्षा दी और टीचरों का भी भरपूर साथ मिला। मेरा फोकस अब एडवांस में अच्छी रैंक लाने पर है, ताकि एक अच्छा इंजीनियर बन सकूं।’

मां ने अपने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की

माजिद की मां सकीना हुसैन ने अपने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि माजिद ने जेईई-मेंस 2025 में 99.99 परसेंटाइल स्कोर किया है। बहुत खुशी है कि मेरे बेटे ने मध्य प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने कहा, ‘माजिद अपनी पढ़ाई के प्रति ईमानदार और समर्पित था। मैं दूसरे बच्चों से भी कहूंगी कि वे मेहनत करते रहें, जिससे उन्हें सफलता मिल सके।’ माजिद हुसैन ने आईआईटी-जेईई मेंस 2025 में 99.9992 परसेंटाइल स्कोर कर मध्य प्रदेश में टॉप कर इतिहास रच दिया है। उसकी इस सफलता से न केवल उनका परिवार खुश है, बल्कि स्कूल और शहर के लोग भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Exit mobile version