Site icon Dainik Savera Times

NEET (UG) Exam : छात्रों को पास होने की है पूरी उम्मीद, तो कुछ छात्र हैं नर्वस

Students are hopeful of passing

Students are hopeful of passing

नेशनल डेस्क : राष्ट्रीय स्नातक पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2025 रविवार को देश भर में होने वाली है, जिसमें 22.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। मेडिकल प्रवेश परीक्षा देशभर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। कुछ छात्रों को पास होने की पूरी उम्मीद है तो कुछ छात्र नर्वस हैं।

नीट यूजी परीक्षा चूरू शहर के 10 केंद्रों पर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा में 3114 परीक्षार्थी बैठेंगे। चूरू के लोहिया कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय, लॉ कॉलेज, राउमावि गाजसर, गोयनका स्कूल, बागला बालिका स्कूल, बागला स्कूल, राजकीय गल्र्स कॉलेज एवं पारख बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा करवाई जाएगी।

पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने आया हूं

मीडिया से बातचीत के दौरान परीक्षा केंद्र पर पहुंचे छात्र आमिर ने बताया कि मैं पूरी तैयारी के साथ नीट की परीक्षा देने जा रहा हूं। यह नीट की पहली परीक्षा होगी। मेहनत बहुत की है। पहली बार में ही परीक्षा पास करने की उम्मीद है। वहीं, पूजा ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास है। उन्होंने कहा कि तैयारी अच्छी तरह से की है फिर भी थोड़ी नर्वस हूं।

अल्का ने बताया कि तैयारी अच्छी की है। जी-जान लगाकर मेहनत की है, सफलता मिलनी चाहिए। मोहित कुमार ने बताया कि बहुत अच्छी तैयारी करके आया हूं। लंबे समय से नीट की तैयारी कर रहा हूं, उम्मीद है कि जरूर सफलता मिलेगी। पिछली बार कुछ नंबर से पीछे रह गया था।

माता-पिता के साथ परीक्षार्थी पहुंचे

वहीं, गुजरात के वडोदरा शहर में 17 केंद्रों पर 6233 छात्र नीट परीक्षा देंगे। सुबह से ही परीक्षा केंद्र पर अपने माता-पिता के साथ परीक्षार्थी पहुंच रहे हैं। श्री श्रेयस एजुकेशन ट्रस्ट की एकेडमिक हेड नीता जानी ने बताया कि वडोदरा में आठ सेंटर हैं, जिसमें से एक हमारी ग्रांटेड शाला है। इसमें दस ब्लॉक दिए गए हैं। एक ब्लॉक में 24 परीक्षार्थी बैठेंगे।

कुल 240 छात्र परीक्षा देने आ रहे हैं। इसके लिए मैनेजमेंट ने सारी सुविधा दे रखी है। बायोमैट्रिक के बाद छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा नेशनल टे¨स्टग एजेंसी की ओर से कराई जाती है। किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए जैमर भी लगाया गया है। परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक का है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गाइडलाइन जारी की है जिसके मुताबिक सारी व्यवस्था की गई है।

Exit mobile version