Uttarakhand Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित करने जा रहा है। इस बार विद्यार्थियों के लिए खास सुविधा दी गई है वे अपना रिजल्ट सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट ही नहीं, बल्कि DigiLocker के जरिए भी आसानी से देख सकेंगे और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।
इस साल बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थीं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी के मध्य से फरवरी के मध्य तक संपन्न हुई थीं। परीक्षा में कुल 2 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए, जिनमें 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल हैं।
DigiLocker से ऐसे चेक करें रिजल्ट
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट देख सकते हैं-
1. सबसे पहले DigiLocker ऐप खोलें या उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। यदि अकाउंट नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
3. लॉगिन करने के बाद “Education” सेक्शन में जाएं।
4. यहां उत्तराखंड बोर्ड की मार्कशीट या रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
5. अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें।
6. स्क्रीन पर आपकी डिजिटल मार्कशीट दिखाई देगी।
7. इसे डाउनलोड करके अपने फोन में सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें:
रिजल्ट देखने से पहले रखें ध्यान
रिजल्ट चेक करने से पहले कुछ जरूरी चीजें तैयार रखें-
–रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
–सही इंटरनेट कनेक्शन
–रोल नंबर
–DigiLocker ऐप या वेबसाइट की पहुंच
DigiLocker क्यों है उपयोगी?
DigiLocker के जरिए मार्कशीट तुरंत उपलब्ध हो जाती है। यह डिजिटल फॉर्मेट में होती है, जिससे इसे खोने का डर नहीं रहता। छात्र इसे कॉलेज एडमिशन या नौकरी के समय आसानी से उपयोग कर सकते हैं और कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
वेबसाइट से भी मिलेगा रिजल्ट
जो छात्र पारंपरिक तरीके से रिजल्ट देखना चाहते हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर अंक प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल स्कोर और पास/फेल की स्थिति जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी।

