Site icon Dainik Savera Times

तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिए 39 सीटों पर 950 उम्मीदवार मैदान में

चेन्नई: तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को एक चरण में होने वाले मतदान के लिए 874 पुरुषों और 76 महिलाओं सहित कुल 950 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सत्यव्रत साहू के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए कुल 1,749 नामांकन प्राप्त हुए और जांच के दौरान 664 नामांकन खारिज कर दिये गये तथा 1,085 उम्मीदवारों के कागजात स्वीकार कर लिये गये। उनमें से शनिवार को नाम वापस लेने की आखिरी तारीख तक 135 नामांकन वापस ले लिये गये, जिससे कुल 950 उम्मीदवार मैदान में रह गये हैं।

Exit mobile version