Assembly Election 2026 : चुनाव आयोग के मुताबिक, गुरुवार शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोटिंग में तेज़ बढ़ोतरी देखी गई। खास तौर पर पश्चिम बंगाल में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया और कुल 89.93% वोटिंग दर्ज की गई। यह तमिलनाडु से काफी ज्यादा है, जहां 82.24% मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल में कुल 152 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जा रहे हैं, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है।
कई जिलों ने 90% से ज्यादा मतदान का आंकड़ा पार किया
पश्चिम बंगाल में कई जिलों ने 90% से ज्यादा मतदान का आंकड़ा पार कर लिया। दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे रहा, जहां 93.12% वोटिंग हुई। इसके बाद कूच बिहार (92.07%), बीरभूम (91.55%), मुर्शिदाबाद (91.36%) और जलपाईगुड़ी (91.20%) में भी बहुत ज्यादा मतदान हुआ। झारग्राम (90.53%) और पश्चिम मेदिनीपुर (90.70%) भी 90% से ऊपर रहे। वहीं बांकुरा (89.91%) और मालदा (89.56%) में भी अच्छी भागीदारी देखी गई। दार्जिलिंग में 86.49% वोटिंग हुई, जो बाकी जिलों से थोड़ी कम है, लेकिन फिर भी मजबूत मानी जा रही है। इन आंकड़ों से साफ है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बना हुआ है।
तमिलनाडु में भी दोपहर के बाद वोटिंग में तेजी
दूसरी तरफ, तमिलनाडु में भी दोपहर के बाद वोटिंग में तेजी आई। कई जिलों में 80% या उससे ज्यादा मतदान हुआ। करूर जिले में सबसे ज्यादा 89.32% वोटिंग हुई। इसके बाद सलेम (88.02%), इरोड (87.59%), धर्मपुरी (87.28%) और तिरुप्पुर (86.33%) में भी अच्छी वोटिंग हुई। अरियालुर (83.09%), तिरुचिरापल्ली (82.76%) और चेन्नई (81.34%) जैसे शहरों और आसपास के इलाकों में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हालांकि मदुरै (77.89%) और थूथुकुडी (77.56%) में थोड़ा कम मतदान हुआ, लेकिन फिर भी ये आंकड़े अहम हैं।
उधर, कुछ जगहों पर हो रहे उपचुनावों में भी मतदान जारी रहा। गुजरात के उमरेठ में 54.43% वोटिंग हुई। महाराष्ट्र के राहुरी में 50.68% और बारामती में 52.44% मतदान दर्ज किया गया। अगर दिन के पहले के आंकड़ों की बात करें, तो दोपहर 3 बजे तक पश्चिम बंगाल में 78.77% और तमिलनाडु में 70% वोटिंग हुई थी। वहीं दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में 56.81% और तमिलनाडु में 62.18% मतदान हुआ था, जिससे साफ था कि शुरुआत से ही लोगों में उत्साह था।
कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ
आज तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों और पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। वोटिंग सुबह शुरू हुई और शाम 6 बजे खत्म होगी। पश्चिम बंगाल की बाकी 142 सीटों पर 29 मई को वोटिंग होगी, जबकि सभी वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी।
4 घंटे में ECI को मिली 635 शिकायतें
पहले के अपडेट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान शुरुआती चार घंटों में चुनाव प्रक्रिया को लेकर 635 शिकायतें दर्ज की गईं। हालांकि यह संख्या पिछले कई चुनावों की तुलना में काफी कम मानी जा रही है, जो इस बार अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण माहौल की ओर इशारा करती है।
इन शिकायतों में से 260 सीधे Election Commission of India के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में दर्ज कराई गईं, जबकि 375 शिकायतें cVIGIL ऐप के माध्यम से प्राप्त हुईं।
मतदान में दिखा उत्साह
दोपहर 3 बजे तक राज्य के कई जिलों में मतदान प्रतिशत काफी ऊंचा दर्ज किया गया, जो मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।
सबसे अधिक मतदान Dakshin Dinajpur में 81.49% रहा।
इसके बाद Paschim Medinipur (81.07%) और Jhargram (81.04%) में भी भारी मतदान हुआ।
वहीं सबसे कम मतदान Kalimpong में 74.07% दर्ज किया गया।
बंगाल में जिलावार मतदान प्रतिशत-
दक्षिण दिनाजपुर- 81.49%
मुर्शिदाबाद -79.72%
कूचबिहार -79.26%
पश्चिम मेदिनीपुर- 81.07%
झारग्राम-81.04%
बीरभूम- 80.22%
बांकुरा -79.88%
जलपाईगुड़ी-78.92%
पूर्व मेदिनीपुर- 78.94%
पश्चिम बर्द्धमान- 75.44%
कालिम्पोंग-74.07%
अलीपुरद्वार- 77.53%
उत्तर दिनाजपुर- 77.32%
दार्जिलिंग- 76.54%
मालदा- 76.22%
पुरुलिया- 75.97%
दोपहर 3 बजे तक हुआ 78.77% मतदान
बंगाल के 152 विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक, 78.77% मतदान दर्ज किया गया। 2021 में, इन सीटों पर लगभग 82.70% वोट डाले गए थे।
तृणमूल MP को मतदान केंद्र में प्रवेश करने से रोका
चुनाव पर्यवेक्षक ने तृणमूल विधायक और अलीपुरद्वार से उम्मीदवार सुमन कांजीलाल को उनके समर्थकों के साथ मतदान केंद्र में प्रवेश करने से रोक दिया और उनसे अकेले अंदर जाने को कहा।
मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा: TMC और AUJP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
#WATCH पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | वीडियो मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की है, जहां TMC और आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
दोनों तरफ से एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके जा रहे हैं। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। pic.twitter.com/OOPq8bi8Jt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
पश्चिम बंगाल में 11.00 बजे तक 41.11 प्रतिशत मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान में पूर्वाह्न 11 बजे तक 41.11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर लिया। राज्य के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुरुआती दो घंटों में सुबह नौ बजे तक सबसे अधिक 20.51 प्रतिशत और मालदा जिले में सबसे कम 16.96 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से ही मतदाता कतार में देखे गये और दिन चढ़ने के साथ साथ मतदान प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है।
सुबह 9 बजे तक तमिलनाडु -17.69 व पश्चिम बंगाल 18.76 प्रतिशत हुई वोटिंग
राज्य विधानसभा चुनाव | सुबह 9 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत
तमिलनाडु – 17.69%
पश्चिम बंगाल (पहला चरण) – 18.76% pic.twitter.com/8tgBfuZD1n— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा- यहां पूरा परिवर्तन का माहौल है
नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “यहां पूरा परिवर्तन का माहौल है। मैंने मतदान किया है…इस बार अगर परिवर्तन नहीं होगा तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा। माहौल ठीक है…”
#WATCH नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “यहां पूरा परिवर्तन का माहौल है। मैंने मतदान किया है…इस बार अगर परिवर्तन नहीं होगा तो बंगाल का सनातन खत्म हो जाएगा। माहौल ठीक है…” https://t.co/smjoSCvdIY pic.twitter.com/sg8FbiuUVd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
कड़ी टक्कर का मुकाबला
दोनों राज्यों में चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के सामने सत्ता बचाने की चुनौती है। वहीं, बीजेपी यहां पहली बार सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। तमिलनाडु में एमके स्टालिन के लिए भी सरकार में वापसी आसान नहीं मानी जा रही है।
#WATCH | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 | आसनसोल: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। वीडियो आसनसोल स्थित एक मतदान केंद्र से है। pic.twitter.com/IPWSYjXxmV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2026
मतदान सुबह 7 बजे शुरू
मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। जो लोग शाम 6 बजे तक लाइन में लग जाएंगे, उन्हें वोट डालने का मौका मिलेगा। इसके बाद नए लोगों को लाइन में खड़ा होने की अनुमति नहीं होगी।
#WATCH | Tamil Nadu: Mock polling underway at the polling station designated at Stella Maris College in Chennai. Voting will begin at 7 am. pic.twitter.com/ArBuig0U8t
— ANI (@ANI) April 23, 2026
गर्मी का असर पड़ सकता है
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल समेत उत्तर और मध्य भारत में लू चलने की चेतावनी दी है। तेज गर्मी के कारण दोपहर में कम लोग वोट डालने आ सकते हैं। ज्यादा मतदान सुबह और शाम के समय होने की संभावना है।
तमिलनाडु चुनाव के आंकड़े
तमिलनाडु में 5.73 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं । 4,023 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सभी 234 सीटों पर एक ही दिन वोटिंग हो रही है।
जिलों की 152 सीटों पर मतदान
पश्चिम बंगाल के पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान। 1,478 उम्मीदवार मैदान में, 3.60 करोड़ से ज्यादा मतदाता।
-1.84 करोड़ पुरुष
-1.75 करोड़ महिलाएं
-465 थर्ड जेंडर
–लगभग 44,376 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
चुनाव आयोग के निर्देश
चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए कुछ नियम तय किए हैं। मतदान वाले दिन सुबह 6 बजे से वोटिंग खत्म होने तक उम्मीदवार अपने क्षेत्र से बाहर नहीं जा सकते। उन्हें ऐसी किसी गतिविधि से दूर रहना होगा जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो। एक अधिकारी के अनुसार सभी उम्मीदवारों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना होगा। मतदाताओं को बिना डर के वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए
29 अप्रैल को होगा दूसरे चरण का मतदान
दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी

