
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मतदाताओं से लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में भारी संख्या में मतदान कर एक नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीट के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। उन्होंने कहा, महिला और युवा मतदाताओं से मेरी यह विशेष अपील है कि वे लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढक़र हिस्सा लें।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीट पर मतदान जारी है। पांचवें चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान शनिवार की शाम समाप्त हो गया था। इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हो रहा है, जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...