Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के CM सैनी बोले-किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रही कांग्रेस, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कमलम पहुंचे

April 5, 2024

हरियाणा के CM सैनी बोले-किसानों को बरगलाने की कोशिश कर रही कांग्रेस, मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार कमलम पहुंचे

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश कार्यालय सेक्टर-33 पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वह आज पहली बार भाजपा के कार्यालय में पहुंचे। यहां पर लोकसभा चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा से चर्चा की।

पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री हुकम चंद,अमित जिंदल,प्रदेश सचिव संजीव राणा,जिलाध्यक्ष रवि रावत ने स्वागत किया।इस मौके पर नायब सैनी मीडिया से भी रुबरु हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के हित में अभूतपूर्व कार्य किए है,लेकिन कांग्रेस को यह रास नहीं आया और किसानों को झूठ बोलकर उन्हें बरगलाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी के 10 वर्षों के शासनकाल में विकास कार्यों का जो इतिहास रचा है वह कांग्रेस के 55 साल पर भारी पड़ रहा है।कांग्रेस में इस समय भगदड़ मची है,क्योंकि कांग्रेस के नेता भी जानते हैं कि देश का भविष्य मोदी के नेतृत्व में ही सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश का हर क्षेत्र में जहां अमूलचूल परिवर्तन करके राष्ट्रहित में कायाकल्प किया जा सकता है,उसमें काफी कार्य वह कर चुके हैं और देश को नंबर वन बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं।सैनी ने कहा कि मोदी सरकार 400 पार के साथ तीसरी बार सत्ता में लौटेगी और इसमें बड़ा योगदान चंडीगढ़ सीट पर होने वाली बड़ी जीत का भी होगा।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री का अचानक आने का कार्यक्रम बना था। इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा की और पार्टी के प्रचार प्रसार और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ भाजपा सोशल मीडिया विभाग के कार्यों की सराहना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें