Site icon Dainik Savera Times

Jharkhand : कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपुचनाव के लिए आपना नामांकन पत्र दाखिल किया


रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपुचनाव के लिए आज आपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वह इंडिया गठबंधन की संयुक्त उम्मीदवार हैं। कल्पना सोरेन के नामांकन के समय झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन उपस्थित रहे। इसके अलावा काबीना मंत्री बसंत सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, कांग्रेस के नेता और झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम एवं बन्ना गुप्ता भी नामांकन के समय मौजूद रहे।

कल्पना सोरेन ने गिरिडीह समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन दाखिल करने से पहले कल्पना ने राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। डॉ. अहमद गांडेय के पूर्व विधायक भी हैं।

Exit mobile version