Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 : नितिन गडकरी ने सहपरिवार संग किया मतदान, कहा- बीजेपी इस बार 400 सीट का आंकड़ा हासिल करेगी

April 19, 2024

Lok Sabha Election 2024 Phase 1 : नितिन गडकरी ने सहपरिवार संग किया मतदान, कहा- बीजेपी इस बार 400 सीट का आंकड़ा हासिल करेगी


नागपुर। नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को अपनी पत्नी और परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ मतदान करने पहुंचे।नितिन गडकरी इस बार इस सीट से हैट्रिक लगाने के मकसद से चुनावी मैदान में उतरे हुए हैं। मतदान करने के बाद उन्होंने विश्वास जताया है कि बीजेपी इस बार किसी भी कीमत पर 400 पार का लक्ष्य हासिल करेगी। इसके साथ ही उन्होंने 100 फीसद आत्मविश्वास जताया कि इस बार वह पांच लाख मतों के मार्जिन के साथ जीत का पताका फहराने जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘इस बार हम वोटर टर्नआउट को भी बढ़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 2019 में जहां मतदान 54 फीसद हुआ था। वहीं, अब इस चुनाव में हम इसे 75 फीसद तक ले जाना चाहते हैं और लोकतंत्र के महापर्व के उत्सव को विशाल बनाने की कोशिश करेंगे।‘

2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने वाले नितिन गडकरी को बीजेपी ने इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विकास ठाकरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है। जिन्होंने यह विश्वास जताया है कि वो बीजेपी के प्रत्याशी को हार का स्वाद चखाने में सफल रहेंगे।

लोकसभा 2024 के पहले चरण का चुनाव महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीटों नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, रामटेक (एससी) और गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी) पर सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जिसमें हजारों लोग विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान करने पहुंचे। विभिन्न राजनीतिक दलों के राजनेता आम लोगों से गुजारिश कर रहे हैं कि तापमान बढ़ने से पहले ही वो अपने घरों से बाहर निकलकर मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें