Ludhiana West Election Result : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर ‘झाड़ू’ ने अपना जादू दिखाया है। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने भारी बहुमत से जीत दर्ज करते हुए राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
AAP के संजीव अरोड़ा ने 10,637 वोटों से जीत हासिल करके लुधियाना वेस्ट सीट पर AAP का परचम लहरा दिया। यह जीत न केवल पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाली है, बल्कि आने वाले निकाय चुनावों के लिए भी एक मजबूत संकेत मानी जा रही है।
लुधियाना वेस्ट के 14वें राउंड में वोटिंग्स की गिनती खत्म ही गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा 35,179 वोट हासिल किए । वहीं, कांग्रेस के भारत भूषण आशु ने 24,542 हासिल किए। भाजपा के जीवन गुप्ता 20,323 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
CM भगवंत मान ने दी बधाई
लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर सीएम भगवंत मान ने सभी को बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि, आम आदमी पार्टी की बड़ी बढ़त के साथ मिली जीत दर्शाती है कि राज्य की जनता हमारी सरकार के काम से बेहद खुश है।
हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए बिना किसी भेदभाव और ईमानदारी से दिन-रात काम कर रहे हैं।
हम उपचुनाव के दौरान पंजाबियों से किए गए हर वादे को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। संजीव अरोड़ा जी को बधाई। साथ ही, इस जीत के लिए दिन-रात काम करने वाले पूरे नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को भी बधाई।
ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕਾ ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੱਛਮੀ ਦੀ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਜਿੱਤ ਦੀਆਂ ਸਭ ਨੂੰ ਬਹੁਤ-ਬਹੁਤ ਵਧਾਈਆਂ। ਵੱਡੀ ਲੀਡ ਨਾਲ ਮਿਲੀ ਜਿੱਤ ਦਰਸਾਉਂਦੀ ਹੈ ਕਿ ਸੂਬੇ ਦੇ ਲੋਕ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਤੋਂ ਬੇਹੱਦ ਖੁਸ਼ ਹਨ। ਅਸੀਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਲਈ ਦਿਨ ਰਾਤ ਬਿਨਾਂ ਭੇਦਭਾਵ ਤੇ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਨਾਲ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ… pic.twitter.com/gxNfyTUPs7
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 23, 2025
लुधियाना वेस्ट के 14वें राउंड में AAP की जीत
संजीव अरोड़ा (AAP) : 35,179
भारत भूषण आशु (INC): 24,542
जीवन गुप्ता (BJP): 20323
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 8203

लुधियाना वेस्ट के 13वें राउंड में भी AAP सबसे आगे
संजीव अरोड़ा (AAP) : 33,044
भारत भूषण आशु (INC): 22,968
जीवन गुप्ता (BJP): 18,510
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 7,547
लुधियाना वेस्ट के 12वें राउंड में भी AAP की लीड
संजीव अरोड़ा (AAP) : 30,272
भारत भूषण आशु (INC): 21,572
जीवन गुप्ता (BJP): 17,459
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 6,856
लुधियाना वेस्ट के 11वें राउंड में बढ़ी AAP की लीड
संजीव अरोड़ा (AAP) : 27,907
भारत भूषण आशु (INC): 20,401
जीवन गुप्ता (BJP): 15,835
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 6357
10वें राउंड की गिनती खत्म, देखें ताजा अपडेट
संजीव अरोड़ा (AAP) : 24,919
भारत भूषण आशु (INC): 18,894
जीवन गुप्ता (BJP): 15,105
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 5239
लुधियाना वेस्ट के 9वें राउंड में नया सरताज लगभग तय!
संजीव अरोड़ा (AAP) : 22240
भारत भूषण आशु (INC): 17489
जीवन गुप्ता (BJP): 13906
पारुपकर सिंह घुमन(SAD) : 4774
आम आदमी पार्टी को 4751 की बढ़त
लुधियाना वेस्ट के 8वें राउंड में बढ़ी AAP की लीड
संजीव अरोड़ा (AAP) : 19,615
भारत भूषण आशु (INC): 16,054
जीवन गुप्ता (BJP): 12,788
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 4352
लुधियाना वेस्ट के 7वें राउंड में AAP की लीड बरकरार
संजीव अरोड़ा (AAP) : 17,358
भारत भूषण आशु (INC): 14,086
जीवन गुप्ता (BJP): 11,839
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 3706
लुधियाना वेस्ट के 6वें राउंड में AAP की लीड घटी
संजीव अरोड़ा (AAP) : 14,483
भारत भूषण आशु (INC): 12,200
जीवन गुप्ता (BJP): 10,703
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 3283
लुधियाना वेस्ट के 5वें राउंड में भी ‘AAP’ की बढ़त बरकरार
संजीव अरोड़ा (AAP) : 12320
भारत भूषण आशु (INC): 9816
जीवन गुप्ता (BJP): 8831
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 2959
लुधियाना वेस्ट में चौथे राउंड की गिनती हुई पूरी
संजीव अरोड़ा (AAP) : 10,267
भारत भूषण आशु (INC): 7421
जीवन गुप्ता (BJP): 7193
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 2718
लुधियाना वेस्ट में तीसरे राउंड की गिनती हुई पूरी AAP के संजीव अरोड़ा आगे
संजीव अरोड़ा (AAP) : 8277
भारत भूषण आशु (INC): 5094
जीवन गुप्ता (BJP): 5217
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 2575
लुधियाना वेस्ट में तीसरे राउंड में AAP के संजीव अरोड़ा आगे
संजीव अरोड़ा (AAP) : 5854
भारत भूषण आशु (INC): 3372
जीवन गुप्ता (BJP): 2796
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 1764
-लुधियाना वेस्ट में दूसरे रुझानों में भी AAP के संजीव अरोड़ा आगे
संजीव अरोड़ा (AAP): 4335
भारत भूषण आशु (INC): 2340
जीवन गुप्ता (BJP): 2069
पारुपकर सिंह घुमन (SAD): 1312
-लुधियाना वेस्ट में वोटों का पहला रुझान आया सामने
संजीव अरोड़ा (AAP): 2895 वोट
भारत भूषण आशु (INC):1626 वोट
जीवन गुप्ता (BJP): 1177
परोपकार सिंह घुम्मन (SAD): 703
पहले राउंड में कुल 6570 वोट गिने गए।
पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (आप) ने यहां से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया था। जिसके चलते इस बात की चर्चाएं तेज हैं कि अगर संजीव अरोड़ा यह चुनाव जीत जाते हैं तो उनकी जगह आप सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजा जा सकता है।
कांग्रेस ने इस सीट से दो बार के विजेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अकाली दल से परुपकर सिंह घुमन और भाजपा से जीवन गुप्ता इस चुनाव में उतरे हैं।
आप उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी 2022 में लुधियाना पश्चिम सीट से जीते थे। हालांकि, कुछ महीने पहले गोली लगने से उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव हुआ था।
AAP के पक्ष में रुझान-
अगर हम पिछले 3 सालों के दौरान पंजाब में हुए उपचुनावों के रुझानों पर गौर करें तो अब तक सरकार में होने का फायदा आम आदमी पार्टी (आप) को ही मिला है। इन रुझानों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी यह सीट आप के खाते में जा सकती है।
5 में से 4 बार जीती कांग्रेस-
लुधियाना पश्चिम सीट की बात करें तो पिछले 5 विधानसभा चुनावों में से 4 बार कांग्रेस उम्मीदवार ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। इन जीतों में से मौजूदा कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु 2 बार विजेता रहे हैं। हालांकि, यह याद रखना चाहिए कि इन सालों के दौरान आम आदमी पार्टी पंजाब की राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं थी।