Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुंबई में मतदान किया

May 20, 2024

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुंबई में मतदान किया

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार सुबह यहां अपना वोट डाला और सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। मुंबई की छह लोकसभा सीटों और महाराष्ट्र की सात अन्य सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। दास ने दक्षिण मुंबई में अपने आधिकारिक आवास के पास एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद कहा, मैं सभी मतदाताओं से मतदान करने का आग्रह करता हूं.. यह हमारे संसदीय लोकतंत्र में एक अधिकार है और सभी को इसका प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम चुनाव के शेष चरणों के दौरान भी मतदाताओं को बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

टाटा सन्स के चेयरमैन एन चन्द्रशेखरन मतदान करने वाले उद्योग जगत के शुरुआती लोगों में शामिल रहे। उन्होंने दक्षिण मुंबई के एक बूथ पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। बाद में, चंद्रशेखरन ने तस्वीरें खिंचवाईं और अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें