Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Telangana में में 3 MLC सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

March 3, 2025

Telangana में में 3 MLC सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

Telangana Election : Telangana में विधान परिषद की तीन सीटों के चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को यहां मतगणना शुरू हो गयी। राज्य में हुए दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों और एक स्नातक खंड के मतों की गिनती सोमवार को शुरू हो गई। मेडक-निजामाबाद-आदिलाबाद-करीमनगर स्नातक और शिक्षक खंड और वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 27 फरवरी को मतदान हुआ था। मेडक-निजामाबाद-अदिलाबाद-करीमनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 70.4 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 91.4 प्रतिशत मतदान हुआ था।

56 उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव

वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में 93.55 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सी सुधाशन रेड्डी के अनुसार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में वोटों की गिनती लगभग डेढ़ दिन में पूरी होने की उम्मीद है, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजों में तरजीही मतदान प्रणाली के कारण दो से तीन दिन लग सकते हैं।

मतपत्रों की छंटाई और बंडलिंग सुबह 0800 बजे शुरू हुई, वास्तविक गिनती दोपहर में शुरू होगी। मेडक-निजामाबाद-आदिलाबाद-करीमनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 3.55 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 56 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 19 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम कल दोपहर तक घोषित होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें