Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा में पहुंचेंगे, कल करेंगे नामांकन

August 20, 2024

केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू राजस्थान से राज्यसभा में पहुंचेंगे, कल करेंगे नामांकन

चंडीगढ़ः केंद्र सरकार में राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू बुधवार को राजस्थान विधानसभा में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि उन्हें हरियाणा से राज्यसभा में भेजा जा रहा है लेकिन हरियाणा से भाजपा ने अपनी पार्टी की सरकार वाले राज्य से कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ नेत्री किरण चौधरी को उतारा है।


राजस्थान में भी पूर्ण बहुमत की भाजपा की सरकार है और वहां से रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा में पहुंचने का रास्ता बिल्कुल साफ और सुरक्षित है। बता दें कि रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना से कांग्रेस के सांसद थे। लेकिन लोकसभा चुनाव से एेन पहले वह कलटी मार कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उन्हें लुधियाना से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन वह लुधियाना जहां से लगातार कांग्रेस की टिकट पर जीतते आ रहे थे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से हार गए थे। लेकिन हारने के बावजूद भाजपा ने बिट्टू पर विश्वास जताया और उन्हें केंद्र में राज्य मंत्री बनाया।
केंद्र में राज्यमंत्री बनने के बाद छह महीने के भीतर उन्हें लोकसभा या फिर राज्यसभा के लिए चुनकर आना अनिवार्य था। केंद्र की भाजपा सरकार ने उनकी सीट पक्की करने के लिए उन्हें राजस्थान से राज्यसभा में भेजने का का फैसला लिया। राजस्थान विधानसभा में भाजपा के 115 सदस्य हैं। जबकि कांग्रेस के पास 69 सीटें और अन्य दलों के पास 13 सीटें हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें