Site icon Dainik Savera Times

पेट से है पाकिस्तान, जल्द हो सकता है बलूचिस्तान… सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिव्यकीर्ति सर का Video

नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग रायें सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग भारत को पाकिस्तान पर स्ट्राइक करने की सलाह दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग आतंकवाद के खात्मे की बात कर रहे हैं। इसी बीच, कोचिंग टीचर विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तान पर जमकर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

पाकिस्तान पर लेक्चर देते दिव्यकीर्ति सर

आपको बता दें कि वायरल होते इस वीडियो में आप देख सकते है कि विकास दिव्यकीर्ति सर यूपीएससी के छात्रों को समझा रहे है। वह कश्मीर और पाकिस्तान के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। वीडियो में दिव्यकीर्ति सर कहते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ कई लोग काफी नाराज हैं, और उनके खून में उबाल आ रहा है। इसलिए, उन्होंने ये लेक्चर तैयार किया था, ताकि लोग सही तरीके से समझ सकें कि क्या हो रहा है।

धैर्य की अहमियत और पाक को लेकर राय

दरअसल, दिव्यकीर्ति सर ने इस वीडियो में कहा कि इस तरह के तनावपूर्ण हालात में धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी है। वह यह भी कहते हैं कि सभी चीजों को एक जैसा देखना गलत है। कुछ लोग इस हमले के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहरा रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे मुसलमानों के खिलाफ बता रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में इमोशनल होकर प्रतिक्रिया देना आसान होता है, जो बहुत नुकसानदायक हो सकता है।

पाकिस्तान को लेकर मजेदार टिप्पणी

विकास दिव्यकीर्ति सर का वीडियो खासकर एक क्लिप के कारण चर्चा में है, जिसमें वह कहते हैं, “पाकिस्तान पेट से है, उससे बलूचिस्तान कभी भी हो सकता है। बधाई हो बलूचिस्तान हुआ है…” इस पर छात्रों की ताली बजाने की आवाज सुनाई देती है। फिर वह कहते हैं कि पाकिस्तान के और भी कई “बच्चे” होने वाले हैं, जिनमें से सिंध का भी नंबर आ सकता है, लेकिन बलूचिस्तान “प्रीमेच्योर बेबी” है और वह कभी भी हो सकता है। इस मजेदार बयान को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दिव्यकीर्ति सर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं और पाकिस्तान पर उनकी मजेदार टिप्पणी पर खूब मजे ले रहे हैं। कुछ यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस वीडियो को देखकर पाकिस्तान का मजाक भी उड़ा रहे हैं। यह वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है।

Exit mobile version