Site icon Dainik Savera Times

Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में महायुति का लहर, एक दूसरे को दी बधाई

MAHARASHTRA ELECTION 2024

MAHARASHTRA ELECTION 2024

Assembly Election Results 2024 Live : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की आज शनिवार 23 नवंबर सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो गई। बता दें कि महाराष्ट्र में 36 जिलों की 288 सीटों पर 20 नवंबर 2024 को एक ही चरण में चुनाव हुआ था। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान चला। महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं। जिसमे बहुमत के लिए 145 सीटों की जरूरत है।

 

महाराष्ट्र के VIP उम्मीदवारों के नाम
1. एकनाथ शिंदे
2. देवेंद्र फडणवीस
3. अजित पवार

BJP+ :   218

बीजेपी :  135
शिवसेना ( शिंदे ) : 50
एनसीपी ( अजित ) : 33

 

CONGRESS+ :  57

कांग्रेस  : 30
शिवसेना ( उद्धव )  : 17
एनसीपी ( शरद )  :  10

 

OTHER  :  13

शाइना एनसी पहुंचीं सिद्धिविनायक मंदिर
रिजल्ट आने से पहले शिवसेना उम्मीदवार शाइना एनसी ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं।

 

BJP कार्यालय में बनी जलेबियां
मतगणना शुरू होने से पहले ही दिल्ली भाजपा मुख्यालय में बनने लगी जलेबियां।

 

सुबह 10 बजे बीजेपी आगे
बीजेपी : 131
शिवसेना (शिंदे) : 48
एनसीपी (अजित पवार) : 31 सीटों पर आगे
कांग्रेस : 35
शिवसेना (उद्धव) : 20
शरद पवार की एनसीपी : 10 सीटों पर आगे

Election Result : महायुति को 200 की बढ़त
चुनाव आयोग के रुझान में महाराष्ट्र में महायुति को 200 से अधिक सीटों पर बढ़त है। एक तरह से देखा जाए तो महाराष्ट्र में भाजपा की आंधी दिखी है। अभी महायुति को 205 सीटों पर बढ़त बरकरार है। रुझानों से लग रहा है कि शिंदे और फडणवीस के सामने उद्धव-शरद की दाल नहीं गली।

 

ये जनता का फैसला नहीं है – राउत
विस चुनाव में महाविकास अघाड़ी के पिछड़ने पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि कुछ तो गड़बड़ है। ये जनता का फैसला नहीं है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले अडानी के खिलाफ वारंट निकाला गया था। उसमें बीजेपी की पूरी पोल खुल गई है। मुंबई गौतम अडाणी के जेब में जा रहा है। महाराष्ट्र की जनता का मन हमें मालूम था। हर चुनाव क्षेत्र में नोटों की मशीन लगाई थी। जिस राज्य में सबसे बड़ी बेईमानी होती है उस राज्य की जनता बेइमान नहीं है।

महायुति 220 सीटों पर आगे
महाराष्ट्र में महायुति 220 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन सिर्फ 55 सीटों पर आगे है।

महायुति ने कल विधायक दल की बैठक बुलाई
महाराष्ट्र में रुझानों में बीजेपी गठबंधन को भारी बढ़त मिल रही है। जिसे ध्यान में रखते हुए महायुति ने कल विधायक दल की बैठक बुलाई है। 25 नवंबर को BJP का विधायक दल का नेता चुना जाएगा। 26 को महायुति सरकार गठन के लिए दावा पेश करेगी।

 

महायुति ने जो काम किया, जनता ने उस पर वोट दिया : CM शिंदे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा शनिवार को हो रही है। इसी बीच रुझानों में भाजपा, शिवेसना (शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) वाला महायुति गठबंधन प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। महायुति 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। इस पर शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पहला रिएक्शन सामने आया। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता और महायुति के कार्यकर्ताओं को इस नतीजों के लिए बधाई दी। सीएम शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने यहां ढाई साल में काम करके उन्हें जवाब दिया है। इसलिए, हमें लैंडस्लाइड जीत मिली है।

सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘आज मैं महाराष्ट्र के तमाम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं क्योंकि ये जीत ऐतिहासिक है। मैंने कहा था कि महायुति को भारी बहुमत मिलेगा। मैं अपनी लाडली बहनों, किसानों और सभी वर्गों का धन्यवाद करता हूं।’

’महायुति ने जो काम किया है, जनता ने उस पर वोट दिया है। इसलिए महायुति को इतनी बड़ी जीत हासिल हुई है, मैं महाराष्ट्र की जनता और महायुति के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बहुत ही बढ़िया काम किया है और महायुति को जिताया।’

 

भारतीय जनता पार्टी ने 149 सीटों पर लड़ा है चुनाव

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। प्रदेश में महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा है, वहीं शिवसेना (शिंदे) ने 81 सीटों पर और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे। महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में कांग्रेस ने 101, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 और एनसीपी (एसपी) ने 86 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे।

 

महायुति सरकार के विकास कार्यों के चलते मलिी जीत : किरीट सोमैया

महाराष्ट्र में महायुति जीत की ओर अग्रसर है। उधर, महाविकास अघाड़ी की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फिर चुका है। इसी पर भरतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह वोट जिहाद के विरुद्ध धर्म युद्ध की जीत है। वोट जिहाद के लिए राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे ने मालेगांव में जो पैसा भेजा था, उसमें से ईडी अब तक 300 करोड़ से ज्यादा रिकवर कर चुकी है। यह पराजय उद्धव ठाकरे और संजय राउत द्वारा कोविड में किए घोटाला का नतीजा है।’’ ‘‘आज महायुति की सरकार ने सवा दो साल में विकास के काम किए हैं, यह उसी की जीत है।

बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति की जीत को शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं हो सकता है। नतीजों में कुछ ना कुछ गड़बड़ी जरूर हुई है। एकनाथ शिंदे गुट के नेता को जीत नहीं मिल सकती है।

 

अमित शाह ने महाराष्ट्र चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर फडणवीस को बधाई दी

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को फोन किया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाला ‘महायुति’ गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है और 288 विधानसभा सीट में से 222 पर आगे है। भाजपा अब तक तीन सीट जीत चुकी है और अन्य 124 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। फडणवीस के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की कि शाह ने उन्हें फोन किया और पार्टी के मजबूत प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

 

महायुति ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी : गडकरी

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को महायुति को बधाई दी और कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी है। निर्वाचन आयोग के दो बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, महायुति 288 विधानसभा सीट में से 210 से अधिक सीट पर आगे है, जबकि भाजपा खुद 120 से अधिक सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

गडकरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘विधानसभा चुनाव में भाजपा-महायुति गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के लिए महाराष्ट्र के लोगों को हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, भाजपा-महायुति ने लगातार विकास को प्राथमिकता दी है और महाराष्ट्र की समग्र प्रगति एवं आकांक्षाओं के लिए प्रतिबद्ध है।’’ ‘‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी जी के दृष्टिकोण से प्रेरित डबल इंजन सरकार राज्य के विकास को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा अजित पवार को हार्दिक बधाई देता हूं।’’

Exit mobile version