Site icon Dainik Savera Times

राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा ने फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ का लुक शेयर किया

मुंबई: निर्देशक राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी अपने पिता की आने वाली फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ से हिंदी फिल्मों की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं।फिल्म से तनीषा संतोषी का पहला लुक बुधवार को जारी किया गया। तनीषा संतोषी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से खुद की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह नारंगी और पीले रंग की भारतीय ड्रेस में नज़र आ रही हैं।

तनीषा संतोषी ने तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘‘मैं इस पल का वस्तव में लंबे वक्त से इंतजार कर रही थी। फाइनली इस मुकाम पर पहुंच गई। मैं एक दूरदर्शी फिल्म निर्माता द्वारा बनाई गई अपनी तरह की अनूठी फिल्म का एक छोटा सा हिस्सा बनने के लिए बेहद आभारी हूं। अपने किरदार का पहला लुक साझा करते हुए बहुत भावुक हूं। मुझे आप सभी के आशीर्वाद और प्यार की जरूरत है।’’फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान का है। फिल्म की कहानी असगर वजाहत ने लिखी है। ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ फिल्म 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

 

Exit mobile version