Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘अंडरवर्ल्ड का कब्जा’ Film का ‘नमामि नमामि’ गाना Release

February 17, 2023

‘अंडरवर्ल्ड का कब्जा’ Film का ‘नमामि नमामि’ गाना Release

नई दिल्ली: ‘अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा’ फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को इस फिल्म का गाना ‘नमामि नमामि’ रिलीज किया। इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसको देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। ‘अंडरवर्ल्ड का कब्जा’ का ‘नमामि नमामि’ गीत के बोल दीपक भारती ने लिखे हैं और ऐश्वर्या रंगराजन ने इस गीत को अपनी आवाज दी है, जबकि धुन रवि बसरूर ने दी है जो भगवान शिव के प्रति प्यार और स्नेह के लिए समर्पित है।

यह गीत अमरपुरा प्रांत की संस्कृति पर जोर देता है और ‘नमामि नमामी’ में यह भी दिखाया गया है कि अभिनेत्री श्रिया सरन नटराज (शिव) की पूजा कैसे करती हैं? ‘अंडरवर्ल्ड का कब्ज़ा’ माफिया की दुनिया और अंडरवर्ल्ड में अरकेश्वर की यात्रा की कहानी है। फिल्म में श्रिया सरन, उपेंद्र और किच्चा सुदीपा प्रमुख भूमिकाओं में हैं और यह 17 मार्च को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्माण श्री सिद्धेश्वर एंटरप्राइज और अलंकार पांडियन के सहयोग से आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है और आर चंद्रू द्वारा निर्देशित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें