Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Star Plus पर ‘Jhanak’ में आया 20 साल का लीप: नई पीढ़ी, नई कहानी और पुराने रिश्तों की गूंज

June 8, 2025

Star Plus पर ‘Jhanak’ में आया 20 साल का लीप: नई पीढ़ी, नई कहानी और पुराने रिश्तों की गूंज

एंटरटेनमेंट डेस्क: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘झनक’ अब एक नए मोड़ पर है। दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके इस शो ने समय की छलांग लगाते हुए 20 साल का जनरेशन लीप ले लिया है और इसके साथ ही कहानी ने एक नया अध्याय शुरू कर दिया है। जहां एक ओर पुरानी यादें अब भी दिल को छूती हैं, वहीं अब कहानी में एक नई ऊर्जा, नए किरदार और नई चुनौतियां दस्तक दे रही हैं।

-झनक की विरासत अब बेटी के कंधों पर

लीप के बाद अब फोकस झनक की बेटी पर है, जो अपनी मां की ही तरह निडर, आत्मविश्वासी और संघर्षों से लड़ने वाली है। प्रोमो में साइकिल पर सवार, शहर की सड़कों पर दौड़ती इस नई झनक की झलक जैसे पुराने झनक की छवि को फिर से जिंदा कर देती है। उसका आत्मबल और हौसला दर्शकों को तुरंत जोड़ देता है इस नए किरदार से।

-एक नई शुरुआत, एक नई टक्कर

कहानी में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है जब झनक की बेटी की मुलाकात एक दबंग पुलिस अधिकारी से होती है। इस टकराव में सिर्फ गुस्सा नहीं, बल्कि एक गहरी केमिस्ट्री और भविष्य की उलझी राहें छुपी हैं। प्रोमो में दिखाया गया यह टकराव आने वाले समय में कई राज़ों का खुलासा और रिश्तों के जटिल समीकरणों को जन्म देगा।

बदलते दौर में वही जज्बा

‘झनक’ सिर्फ एक टीवी शो नहीं, बल्कि एक महिला की आत्मा, उसकी लड़ाई, और उसकी पहचान की गाथा है। इस जनरेशन लीप ने कहानी को एक नई पीढ़ी में पहुंचाया है, लेकिन मूल भावना वही है – आत्मसम्मान, रिश्तों की गहराई और परिस्थितियों से लड़ने का साहस। अब इस साहस का चेहरा झनक की बेटी है, जो अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।

नए चेहरे, नए रिश्ते, नई उलझनें

लीप के साथ कई नए किरदारों की एंट्री भी शो में ताजगी और उत्सुकता लेकर आई है। कुछ ऐसे किरदार होंगे जिनका अतीत झनक से जुड़ा होगा, और कुछ बिलकुल नए होंगे जो नई पीढ़ी की सोच और संघर्षों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन सबके बीच झनक की बेटी का सफर दिल को छूने वाला होने वाला है।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather Update: पंजाब के इन ज़िलों में फिर बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट; पढ़ें IMD की रिपोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें