
मुंबई: स्टार प्लस ने अपने नए शो, दिल को तुमसे प्यार हुआ के साथ एक नई दुनिया में कदम रखा है। इस शो में बतौर लीड अदिति त्रिपाठी (दीपिका) और अक्षित सुखीजा (चिराग) हैं। राजस्थान के बैकड्राप पर सेट दिल को तुमसे प्यार हुआ दीपिका चिराग की कहानी है। यह कहानी उनकी जिंदगी के इर्दगिर्द बनी हुई है, जिसमें उन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या उनकी यह प्रेम कहानी समाज और परिवार को मंजूर होगी?
मेकर्स ने हाल ही में शो का एक दिलचस्प प्रोमो जारी किया था। जिसमें दीपिका के भावनात्मक संघर्ष और उसके जीवन में आई चुनौतियों को दिखाया गया है। यह भी बताया गया है कि उसके घर में उसे किस तरह की परेशानियां सहनी पड़ती हैं, जहां उसकी सौतेली मां और सौतेली बहन के साथ बुरा बर्ताव करती हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि दीपिका किस तरह से बुरे व्योहार और आघात का सामना करती है। इन मुश्किलों के बावजूद, चिराग उसकी जिंदगी में चमक और प्यार लाता है। वह उसके सभी संघर्षों और दुखों के बीच खुशी की किरण है।
प्रोमो के अलावा, हमारे पास एक खास सरप्राइज भी है! बॉलीवुड स्टार अलाया एफ ने शो दिल को तुमसे प्यार हुआ के लिए एक खास संदेश दिया है! अपनी बोल्ड पसंद और हर पल को जीने के लिए जानी जाने वाली अलाया एफ सादगी, शालीनता और शान की प्रतीक हैं। वह जीवन और अपने करियर को एक अनोखे नजरिए से देखती हैं, कड़ी मेहनत और समर्पण के जरिए अपने सपनों को हासिल करने में विश्वास रखती हैं।
यहां पढ़ें अलाया एफ के विचार कि क्या वह फेयरी टेल्स के होने पर विश्वास करती हैं या नहीं:
“फेयरी टेल्स मज़ेदार लगती है, लेकिन मैं सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत में विश्वास करती हूं, चाहे वह प्यार हो, परिवार हो या करियर।”
‘दिल को तुमसे प्यार हुआ’ आज से स्टार प्लस पर शाम 7 बजे प्रसारित होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...