Site icon Dainik Savera Times

47 साल के बॉलीवुड एक्टर Shreyas Talpade को शूटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक

नई दिल्ली: मशहूर एक्टर और ‘पुष्पा’ में अल्लू अर्जुन के लिए आवाज देने वाले श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। मुंबई में शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह बेहोश हो गए। फिलहाल एक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 47 साल के एक्टर के मैनेजर के मुताबिक, उनका बीपी अचानक काफी बढ़ गया था। फिर उन्हें एंजियोप्लास्टी के लिए अस्पताल लेकर गए हैं। सूत्रों ने बताया है कि श्रेयस तलपड़े बिल्कुल ठीक थे। वह तो इन दिनों अक्षय कुमार के साथ आने वाली ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग कर रहे हैं। गुरुवार को भी वह शूटिंग कर रहे थे और पूरी तरह से स्वस्थ थे। काम खत्म करने के बाद एक्टर घर लौटे और फिर उन्होंने असहज होने की शिकायत की। तब उनकी पत्नी उन्हें अस्पताल ले जाने लगी तो वह रास्त में ही बेहोश हो गए।

Exit mobile version