Site icon Dainik Savera Times

71st Miss World : चेक सुंदरी क्रिस्टीना पिस्जकोवा के सिर सजा मिस वर्ल्ड का ताज

मुंबई: चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा को यहां शनिवार को 71वीं मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया। क्रिस्टीना ने लेबनान की यासमिना जायटौन, त्रिनिदाद और टोबैगो की एचे अब्राहम और बोत्सवाना की लेसेगो चोम्बो को हराया।

इस बीच, मिस इंडिया सिनी शेट्टी के शीर्ष 4 में जगह बनाने में असफल रहने के कारण भारत खिताब से चूक गया।क्रिस्टीना को मिस वल्र्ड 2023 की विजेता पोलैंड की कैरोलिना बिलावस्का ने ताज पहनाया।

बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक करण जाैहर और मिस वल्र्ड 2013 की विजेता मेगन यंग की मेजबानी में यह कार्यक्रम यहां बीकेसी क्षेत्र में जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। भारत ने 28 वर्षों के अंतराल के बाद इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की मेजबानी की।
 

Exit mobile version