Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

आयुष्मान खुराना के यूएस टूर पर एक फैन ने फेंके डॉलर, आयुष्मान ने दान करने की करी अपील

November 18, 2024

आयुष्मान खुराना के यूएस टूर पर एक फैन ने फेंके डॉलर, आयुष्मान ने दान करने की करी अपील

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने यूएस टूर पर एक फैन के स्टेज पर फेंके गये पैसे को चैरिटी में दान करने की अपील की है।

आयुष्मान खुराना इस समय अपने बैंड ‘आयुष्मान भव’ के साथ अमेरिका में म्यूजिक टूर कर रहे हैं। शिकागो, न्यूयॉर्क और सैन जोस में शानदार परफॉर्मेंस के साथ आयुष्मान को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।हाल ही में न्यूयॉर्क में उनके एक कंसर्ट के दौरान, एक फैन ने उनके इलेक्ट्रिफाइंग परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर डॉलर फेंक दिए। आयुष्मान ने शो को रोकते हुए इस इशारे को शालीनता से संभाला और उस व्यक्ति से विनम्रता पूर्वक अनुरोध किया कि यह पैसे किसी चैरिटी में दान करें।

आयुष्मान का यह व्यवहार प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। लोग उनके हावभाव और संदेश की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस घटना से लाइव इवेंट्स में कलाकारों और उनके प्रदर्शन का सम्मान करने का महत्व लोगों तक पहुंचेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें