Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

JRD टाटा के जन्मदिन के मौके पर एक नई पहल

July 30, 2023

JRD टाटा के जन्मदिन के मौके पर एक नई पहल

नयी दिल्ली: हर साल जेआरडी टाटा के जन्मदिन के विशेष अवसर पर टाटा ग्रुप की कंपनियां साझा रूप से महान उद्योगपति और दूरदर्शी लीडर के रूप में अपनी पहचान रखने वाले जेआरडी टाटा की अनूठी विरासत का जश्न मनाती हैं। इस साल टाटा वनएमजी लैब्स अमेनिया (रक्ताल्पता) से जुड़ा एक बेहद अहम अभियान शुरू करने जा रही है जिसके तहत इसके शिकार लोगों को ज़रूरी स्वास्थ्य सेवाएं मदद भी प्रदान की जाएंगी। जेआरडी टाटा हमेशा से एक सेहतमंद राष्ट्र की परिकल्पना किया करते थे। उनकी इसी उदात्त भावना को ध्यान में रखते हुए 10,000 महिलाओं व बच्चों का मुफ़्त में अनेमिया संबंधी परीक्षण व इलाज किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वे आगे चलकर स्वस्थ जीवन बिता सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें