Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आमिर अली ने टीवी पर कमबैक करने की बताई वजह, इस शो को दिया सारा श्रेय

November 9, 2023

आमिर अली ने टीवी पर कमबैक करने की बताई वजह, इस शो को दिया सारा श्रेय

मुंबई: पॉपुलर एक्टर आमिर अली टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं, और डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के 11वें सीजन में अपनी भागीदारी के साथ वह फिर से सुर्खयिों में आ गए हैं।आमिर को आखिरी बार वेब-सीरीज ‘द ट्रायल’ में देखा गया था। उन्होंने कहा, ‘’झलक’ एक ऐसा शो था जो बकेट लिस्ट में था। टीवी पर मेरी वापसी का एक बड़ा कारण ‘झलक’ है। मैंने टीवी करना बंद कर दिया था और ओटीटी पर ज्यादा फोकस कर रहा था। तो हां, ‘झलक’ ही वह शो है, जिसके कारण मैं टीवी पर कमबैक कर रहा हूं।’

एक्टर ने खुलासा किया कि डांस-बेस्ड शो में उनकी दिलचस्पी क्यों है।उन्होंने कहा, ’मैं पहले एक डांस रियलिटी शो का हिस्सा रह चुका हूं, ‘झलक’ में मेरी खास दिलचस्पी है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो डांस आर्ट का जश्न मनाता है, और मैं लंबे समय से ‘झलक’ का हिस्सा बनने की इच्छा रखता था। मैं इस मौके के लिए बेहद खुश और आभारी महसूस करता हूं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें