Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

“महाराज” के साथ Junaid Khan के डेब्यू की सफलता पर Aamir Khan और Reena Dutta होस्ट करेंगे सक्सेस पार्टी

July 27, 2024

“महाराज” के साथ Junaid Khan के डेब्यू की सफलता पर Aamir Khan और Reena Dutta होस्ट करेंगे सक्सेस पार्टी

मुंबई : जुनैद खान ने फिल्म महाराज से बॉलीवुड में दमदार शुरुआत की है। एक्टर को उनकी इंप्रेस करने वाली परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए जुनैद खान के माता-पिता, आमिर खान और रीना दत्ता, ने जुनैद की बॉलीवुड में एंट्री को मान्यता देते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस के बांद्रा ऑफिस में एक छोटी सी सक्सेस पार्टी आयोजित करने का फैसला किया है।

एक सोर्स ने खुलासा करते हुए कहा है, “इस पार्टी में जुनैद के दोस्त और उनकी अगली कुछ फिल्मों के कास्ट और क्रू शामिल होंगे। उन्होंने अद्वैत चंदन निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें उनके साथ खुशी कपूर और प्रीतम प्यारे हैं। उम्मीद है कि वे जल्द ही इस रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग पूरी कर लेंगे।”

सफलता का जश्न एक निजी मामला होगा और इसमें करीबी फैमिली फ्रेंड्स शामिल होंगे। एक इन्वाइट किए गए गेस्ट ने शेयर करते हुए कहा है, “जुनैद ने अपनी प्रतिभा के दम पर डेब्यू करने का फैसला किया था। रीना और आमिर ने उनके अपने तरीके से काम करने के फैसले का समर्थन किया। अब वे अपनी खुशी अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ साझा करना चाहते हैं।” बता दें कि यशराज फिल्म्स के बैनर तले सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित महाराज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें