Site icon Dainik Savera Times

Aamir Khan बनें Rhea Chakraborty के पॉडकास्ट “Chapter 2” के अगले मेहमान, जल्द रिलीज होगा यह नया एपिसोड

मुंबई : रिया चक्रवर्ती के नए पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ के एपिसोड के प्रसारित होने के बाद बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि इस शो में सुष्मिता सेन ने बतौर फर्स्ट गेस्ट अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। सफलता भरी शुरुआत के बाद अब इस बात को लेकर काफ़ी उत्साह बना हुआ है कि रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट के दूसरे एपिसोड में बतौर गेस्ट बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान नजर आने वाले हैं। कहना होगा कि उनके बीच होने वाली बातचीत काफी दिलचस्प होगी। अफवाहें तब शुरू हुईं जब तेज-तर्रार फैंस ने रिया और आमिर खान को एक साथ देखा, जिससे चर्चा का माहौल गर्म हो गया। ऐसे में अब, यह कन्फर्म हो गया है कि आमिर ने पॉडकास्ट के लिए पहले से ही रिकॉर्डिंग कर ली है, और इसे जल्द ही रिलीज़ किया जाने वाला है।

रिया चक्रवर्ती ने अपने जन्मदिन पर अपने पॉडकास्ट की शुरुआत की थी। चैप्टर 2 के बारे में बात करें तो इसका मतलब है नई शुरुआत और जीवन में आगे बढ़ना। इस तरह से एक्टर्स पॉडकास्ट के साथ दर्शकों और फैंस के लिए दिलचस्प कंटेंट लेकर आने के लिए तैयार हैं। उनके पॉडकास्ट को उनकी ईमानदार और रिलेट करने वाली बातचीत के लिए बहुत सराहा जा रहा है। सुष्मिता सेन के साथ उनका पहला एपिसोड वायरल हो गया है और कई लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया है। वर्क फ्रंट पर आमिर खान ने अपनी अपकमिंग सोशल कॉमेडी सितारे ज़मीन पर की शूटिंग पूरी कर ली है। वहीं, रिया अपने पॉडकास्ट शो की तैयारी कर रही हैं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

Exit mobile version