Site icon Dainik Savera Times

मुंबई को अलविदा कहने जा रहे हैं आमिर खान, इस वजह से यहाँ शिफ्ट होंगे एक्टर

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल, अभिनेता जल्द ही मुंबई को छोड़ने वाले हैं। जानकारी के लिए बता दें के आमिर खान अगले दो महीनों के अंदर चेन्नई में शिफ्ट होने वाले हैं। एक्टर के मुंबई से चेन्नई शिफ्ट होने का कारण उसकी मां हैं। मिली जानकारी में पता चला है के आमिर खान की मां चेन्नई में रहती हैं और वहां उनका इलाज चल रहा है।

इस वजह से आमिर अपना पूरा समय अपनी मां के साथ ही गुजारना चाहते हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि जानकरी में ये भी पता चला है के अभिनेता की मां जिस अस्पताल में भर्ती हैं वह उसी के पास होटल लेकर रहेंगे।

फ़िलहाल आखिरी की फिल्मों की बात करें तो वह फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नजर आई थीं। फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था। इस फिल्म के बाद से आमिर फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं।

Exit mobile version