Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

61 की उम्र में इस तारीख को आमिर खान करने वाले हैं तीसरी शादी, जानें कौन है दुल्हनियां

June 4, 2026

61 की उम्र में इस तारीख को आमिर खान करने वाले हैं तीसरी शादी, जानें कौन है दुल्हनियां

Aamir Khan third time Marrige News: आमिर खान और गौरी स्प्रैट के रिश्ते को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि आमिर खान के घर फिर बजने वाली है शहनाई। खबर है कि दो बार तलाकशुदा आमिर खान अब तीसरी शादी की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं शादी की तारीख अगले महीने की ही बताई जा रही है। आमिर और गौरी स्प्रैट दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर गौरी को पहली बार सार्वजनिक रूप से सबके सामने पेश किया था। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें तेज हो गईं।

जल्द हो सकती है तीसरी शादी
अगर ये खबरें सही साबित होती हैं, तो यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। बताया जा रहा है कि शादी को बहुत बड़े आयोजन की बजाय सादगी से किया जा सकता है।

 

निजी समारोह की योजना
खबरों के अनुसार, शादी का आयोजन बहुत छोटा और निजी रखा जाएगा। इसमें सिर्फ परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हो सकते हैं।

60 साल की उम्र में शादी करना उन्हें सही नहीं…
आमिर खान ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि 60 साल की उम्र में शादी करना उन्हें सही नहीं लगता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि भविष्य में क्या होगा, यह कहना मुश्किल है।उन्होंने यह भी बताया था कि गौरी बेंगलुरु में रहती हैं और वे उनसे वहीं मिलने जाते थे, क्योंकि वहां मीडिया कम होती है, इसलिए उनका रिश्ता ज्यादा चर्चा में नहीं आया।

रिश्ते को नाम देने की तैयारी
एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों लगभग एक साल से एक साथ रह रहे हैं और एक स्थिर जीवन जी रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों की मौजूदगी में इस रिश्ते को आधिकारिक रूप देने की तैयारी हो रही है।

5 जुलाई को शादी करने की चर्चा
सूत्रों के अनुसार, 5 जुलाई को दोनों शादी कर सकते हैं। इस मौके पर दोनों परिवार एक साथ मौजूद रह सकते हैं।

जानें कैसी है गौरी प्रोफेशनल लाइफ
गौरी स्प्रैट लंबे समय तक बेंगलुरु में रहीं और पेशेवर तौर पर बिजनेस और मैनेजमेंट से जुड़ी रही हैं। हालांकि वो फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर कम ही नजर आती हैं। लिंक्डिन प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक गौरी ने ब्लू माउंटेन स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद फैशन से जुड़ा कोर्स किया।

पूर्व पत्नियों के साथ भी अच्छे संबंध
आमिर खान की पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव के बीच अच्छे संबंध बताए जाते हैं। दोनों परिवारों में सम्मान और समझ का रिश्ता बना हुआ है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें