Site icon Dainik Savera Times

आमिर खान होंगे सन्नी देओल-राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर 1947’ के निर्माता

मुंबई: आमिर खान ने मंगलवार को घोषणा की कि बतौर निर्माता उनकी अगली फिल्म ‘लाहौर, 1947’ होगी जिसमें अभिनेता के रूप में सन्नी देओल होंगे और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे। खान ने अपनी निर्माण कंपनी आमिर खान प्रोडक्शन्स(एकेपी) के सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्वीटर) के आधिकारिक पृष्ठ पर एक बयान में इसकी पुष्टि की।

खान ने कहा कि वह और एकेपी में उनकी टीम देओल और संतोषी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा ,”मैं और एकेपी की पूरी टीम अपनी नई फिल्म ‘लाहौर,1947’ की घोषणा करते हुए उत्सुक और खुश हैं। इस फिल्म में सन्नी देओल होंगे जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी संभालेंगे।” संतोषी के साथ देओल ”घायल”, ”घातक” और ”दामिनी” जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं जबकि आमिर ने फिल्मनिर्माता की कॉमेडी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में काम किया था।

Exit mobile version