Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आमिर खान की बेटी जल्द बनेगी दुल्हन, एक्टर ने किया तारिख का खुलासा, अभी से इमोशनल हुए पिता

October 11, 2023

आमिर खान की बेटी जल्द बनेगी दुल्हन, एक्टर ने किया तारिख का खुलासा, अभी से इमोशनल हुए पिता

बॉलीवुड स्टार आमिर खान से जुडी एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है दरअसल, एक्टर की बेटी आइरा खान जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं। आमिर खान ने खुद ही बेटी की शादी की तारीख का खुलासा भी कर दिया है। एक्टर ने बताया के बेटी की विदाई पर वह जमकर रोने वाले हैं। इसके इलावा आमिर बोले के ‘दोनों की जोड़ी उन्हें बेहद प्यारी लगती है और दोनों एक दूसरे का काफी ख्याल रखते हैं। ‘

हाल में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि सगाई के बाद अब वह अपनी बेटी की शादी की तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आइरा की शादी 3 जनवरी 2024 होगी। आमिर से जब पूछा गया कि वो अब फादर से फादर इन लॉ होने वाले हैं तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि, ‘हां आइरा की 3 जनवरी को शादी होने जा रही है, जो लड़का उसने चुना है उसका नाम नुपूर है। उन्होंने कहा कि आइरा जब डिप्रेशन से गुजर रही थीं तो नूपुर ने उसका खूब साथ दिया और हमेशा इमोशनली सपोर्ट किया’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें