Site icon Dainik Savera Times

Christmas 2024 के अवसर पर रिलीज होगी Aamir Khan की नई फिल्म

 

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की नई फिल्म क्रिसमस 2024 के अवसर पर रिलीज होगी। आमिर खान ने फिल्म लाला सिंह चड्ढा की असफलता के बाद फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। आमिर खान ने अब अगली फिल्म पर काम करना शुरु कर दिया है।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक ट्वीट में दावा किया है कि आमिर की अगली फिल्म उनका ही प्रोडक्शन हाउस बनाएगा। यह उनके प्रोडक्शन की 16वीं फिल्म होगी। इस फिल्म के प्रीप्रोडक्शन का काम शुरु हो गया है। 20 जनवरी को इसकी शूटिंग भी शुरु होगी। बताया जा रहा है कि आमिर खान की यह फिल्म अगले सला क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

Exit mobile version