Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aamir Khan के बेटे Junaid Khan की फिल्म ‘महाराज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 जून को होगी रिलीज

May 28, 2024

Aamir Khan के बेटे Junaid Khan की फिल्म ‘महाराज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 जून को होगी रिलीज

मुंबई : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 जून को रिलीज हो सकती है। आमिर खान के लाडले जुनैद खान फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह फिल्म ‘महाराज’ में दिखाई देने वाले हैं। जुनैद ने बीते साल ही वाईआरएफ की फिल्म ‘महाराज’ की शूटिंग पूरी कर ली थी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

जुनैद खान की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर अगले महीने 5 जून को रिलीज हो सकता है। इस फिल्म में जुनैद खान के साथ जयदीप अहलावत, शरवरी वाघ और शालिनी पांडे भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं।इस फिल्म में जुनैद पत्रकार की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि जुनैद खान की फिल्म‘महाराज’सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 जून, 2024 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन विपुल मेहता ने किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें