Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

KBC 16 में बेटे Junaid के साथ शिरकत करेंगे Aamir, Amitabh के जन्मदिन को बनाएंगे यादगार

September 30, 2024

KBC 16 में बेटे Junaid के साथ शिरकत करेंगे Aamir, Amitabh के जन्मदिन को बनाएंगे यादगार

मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेशनिस्ट आमिर खान, कौन बनेगा करोड़पति 16 में अपने पुत्र जुनैद खान के साथ शिरकत करेंगे और महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन को यादगार बना देंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन का क्विज शो‘कौन बनेगा करोड़पति’हर साल अमिताभ बच्चन का जन्मदिन बहुत खास अंदाज में मनाता है।

इस साल भी केबीसी 16 में यह दिन बहुत खास होने वाला है, और इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। आमिर खान और उनके बेटे जुनैद खान, अमिताभ बच्चन के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए उन्हें सरप्राइज देंगे। दोनों‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16’में नजर आएंगे। अमिताभ,11 अक्टूबर को अपना 82वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे।

मेकर्स ने सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें आमिर खान को उनके बेटे जुनैद खान के साथ वैनिटी वैन से उतरकर जाते हुए देखा जा सकता है। कैमरा उन्हें फॉलो कर रहा है और आमिर खान ने कैमरे के तरफ देखकर कहा- अमित जी को पता नहीं चलना चाहिए कि हम लोग आज शो पर हैं।

बोलना नहीं हां! यह कहते हुए आमिर खान अंदर चले जाते हैं। यह खास एपिसोड सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 11 अक्तूबर की रात 9 बजे से प्रसारित किया जाएगा। मेकर्स ने इस पोस्ट के प्रोमो में लिखा, महानायक के जन्मोत्सव पर होगा कुछ खास। देखिए केबीसी 16 महानायक का जन्मोत्सव, 11 अक्तूबर की रात।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें