Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिणीति को लाने के लिए राघव की बारात में शामिल होने उदयपुर पहुंचे आप सांसद संजय सिंह

September 24, 2023

परिणीति को लाने के लिए राघव की बारात में शामिल होने उदयपुर पहुंचे आप सांसद संजय सिंह

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप मंत्री राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आगमन अब शुरु हो गया है। एक तरफ जहां परिणीति और राघव दोनों के परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ राघव के राजनीति से जुड़े दोस्त भी उदयपुर पहुंच रहे हैं।

राघव की आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को अपनी प}ी के साथ उदयपुर में देखा गया। जहां संजीव ग्रे एथनिक वियर में नजर आए, वहीं उनकी पत्नी ने फ्लोरल पिंट्र सलवार कुर्ता पहना था। संजीव वही सांसद हैं जिन्होंने इस साल मई में इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर सबसे पहले बधाई दी थी। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, अपनी प}ी के साथ रविवार को बारात में शामिल होंगे।

राजनीतिक जगत के अन्य दिग्गज जैसे अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, भूपेश बघेल और अशोक गहलोत के भी रविवार को कपल को आशीर्वाद देने की उम्मीद है।राघव चड्ढा और परिणीति की शादी का जश्न शुक्रवार को उदयपुर में मेहंदी समारोह के साथ शुरू हुआ। यह जोड़ा चूड़ा समारोह की मेजबानी करेगा, जिसके बाद हल्दी और संगीत होगा। वायरल हुए शादी के कार्ड के निमंत्रण की तस्वीरों के मुताबिक, शादी रविवार को होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें