Site icon Dainik Savera Times

Aaradhya Patel बनीं Star Plus के शो ‘Tu Dhadak Main Dil’ की लीड, पहले भी इस एक्टर के साथ शेयर कर चुकीं है स्क्रीन

Aaradhya Patel: स्टार प्लस एक बार फिर एक ऐसी कहानी लेकर आया है जो दिल को छू जाती है और भावनाओं की सबसे सच्ची परतों को उजागर करती है। शो का नाम है ‘तू धड़कन मैं दिल’, जिसमें दर्शकों को मिलवाया जा रहा है एक प्यारी, नन्हीं बच्ची से ‘दिल’, जो अपने मासूमियत भरे जज़्बे से हर किसी का दिल जीतने को तैयार है।

इस खास किरदार को जीवंत किया है आराध्या पटेल ने, जो इस शो के जरिए पहली बार टेलीविज़न फिक्शन में कदम रख रही हैं और वो भी लीड रोल में। हालाँकि टीवी की दुनिया में ये उनका डेब्यू है, लेकिन आराध्या पहले ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक पहचान बना चुकी हैं। दर्शकों ने उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ एक प्रसिद्ध ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में देखा है, जिसे पूरे देश में खूब पसंद किया गया था।

‘दिल’ के किरदार में आराध्या की मासूम चमक

शो ‘तू धड़कन मैं दिल’ में आराध्या एक छोटी सी लेकिन बड़ी सोच वाली बच्ची ‘दिल’ का किरदार निभा रही हैं। यह बच्ची जिंदगी की कठिनाइयों को मासूमियत, हिम्मत और प्यार से जीतने का हुनर रखती है। उसकी कहानी न सिर्फ़ बच्चों के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि हर उम्र के दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने वाली है।

‘दिल’ का किरदार परिवार, रिश्तों और इंसानी जज़्बातों को उस नजरिए से दिखाता है, जो सिर्फ़ एक बच्चे की साफ़ और सच्ची नजर ही दिखा सकती है।

प्रोमो से ही छा गई ‘दिल’

शो का प्रोमो जैसे ही सामने आया, इंटरनेट पर धूम मच गई। लोग ‘दिल’ के किरदार और आराध्या की परफॉर्मेंस को लेकर खूब चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि आराध्या की मासूम मुस्कान और सच्ची अदाकारी इस शो को खास बना रही है।

प्रेम, हौसला और रिश्तों की नई कहानी

‘तू धड़कन मैं दिल’ सिर्फ एक पारिवारिक ड्रामा नहीं, बल्कि यह शो हमें प्यार, संघर्ष और उम्मीद की नई परिभाषा देता है। यह दिखाता है कि जब दिल सच्चा हो और इरादे मजबूत, तो सबसे कठिन हालात में भी रोशनी की किरण मिल ही जाती है।

तो देखना न भूलिए तू धड़कन मैं दिल, 23 जून से हर शाम 7 बजे, सिर्फ़ स्टार प्लस पर। जुड़िए ‘दिल’ की इस खास जर्नी में, जहां हर धड़कन एक नई कहानी कहती है।

Exit mobile version