Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aashika Bhatiaने Bollywood प्लान का किया खुलासा, बताया कैसे किरदार का कर रही इंतजार

September 19, 2023

Aashika Bhatiaने Bollywood प्लान का किया खुलासा, बताया कैसे किरदार का कर रही इंतजार

मुंबईः सलमान खान की 2015 की बॉक्स-ऑफिस हिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आशिका भाटिया ने हाल ही में बॉलीवुड में और अधिक काम करने की अपनी योजना के बारे में खुलासा किया। उसी के बारे में बात करते हुए, आशिका बताती हैं कि उनके लिए किरदार कितना मायने रखता है। एक्ट्रेस ने कहा, कि ’मैं अपने टैलेंट पर फोकस करती हूं। मैं ऐसी फिल्में करूंगी, जहां मुझे मजबूत किरदार निभाने को मिलेंगे। मैं अपनी पर्सनैलिटी के आधार पर कोई किरदार निभाना पसंद करूंगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रेम रतन धन पायो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा बनने के बाद उन्हें दबाव महसूस होता है, एक्ट्रेस आत्मविश्वास से जवाब देती हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्म में काम करने से मुझ पर बेहतर काम करने का दबाव बढ़ा है। लेकिन, इसने निश्चित रूप से मुझे ऐसे और प्रोजेक्ट करने के लिए प्रेरित किया है और मुझे लगता है कि यह अच्छा है।’

आशिका ने वेब-सीरीज में काम करने के अपने खुलेपन के बारे में भी खुलासा किया, जो आजकल आम बात लगती है, ’मुझे क्राइम थ्रिलर सीरीज और हॉरर सीरीज भी देखना पसंद है। मैं एक मजबूत किरदार निभाना चाहूंगी जहां मैं अपनी ए¨क्टग स्किल दिखा सकूं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें