Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Aawarapan 2’ का टीज़र रिलीज, दिशा पाटनी के ‘दिलकश’ अंदाज़ पर फिदा हुए फैंस

June 30, 2026

‘Aawarapan 2’ का टीज़र रिलीज, दिशा पाटनी के ‘दिलकश’ अंदाज़ पर फिदा हुए फैंस

‘Aawarapan 2’ Teaser Released : लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस में, सेलो बजाते हुए दिशा का ये अंदाज़… क्या कहें पूरी तरह से सॉफ्ट, एलिगेंट और दिल को छू जाने वाला। इस बार न कोई हाई-ऑक्टेन एक्शन, न कोई तेज़-तर्रार एंट्री… बल्कि एक ऐसा किरदार जो शांत है, गहरा है और इमोशन्स से भरा हुआ है।

टीज़र देखकर साफ लग रहा है कि आवारापन 2 सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशनल लव स्टोरी होने वाली है और दिशा इस कहानी के दिल में बसी हुई हैं।

दिलचस्प बात ये है कि मेकर्स ने जानबूझकर दिशा के किरदार को पूरी तरह सीक्रेट रखा है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, “दिशा का किरदार इस कहानी की इमोशनल जान है। अगर अभी ज्यादा दिखा दिया, तो कहानी के बड़े राज खुल जाएंगे। टीज़र सिर्फ उनके वजूद और उनकी दुनिया की झलक देने के लिए है। जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ेगी, दर्शकों को समझ आएगा कि उनका रोल कितना खास है।”

दिशा पाटनी और Emraan Hashmi की जोड़ी ने पहले ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। ऊपर से आवारापन की अपनी एक कल्ट फैन फॉलोइंग है, तो अब उम्मीदें और भी हाई हैं। सोशल मीडिया पर दिशा के इस नए लुक को लेकर खूब तारीफ हो रही है। कई लोग इसे उनका अब तक का सबसे दिलचस्प अवतार बता रहे हैं।

आवारापन 2 अपने पहले टीज़र से ही चर्चा में आ गई है। इतना तय है कि दिशा पाटनी अब सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि समझदारी से चुने हुए और चुनौतीपूर्ण किरदारों के जरिए अपने करियर को एक नई ऊंचाई देने की कोशिश कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें