Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Star Plus के नए शो ‘दो दूनी प्यार’ के Abhay उर्फ Gaurav Sharma ने अपने किरदार के बारे में की खुलकर बात

August 26, 2024

Star Plus के नए शो ‘दो दूनी प्यार’ के Abhay उर्फ Gaurav Sharma ने अपने किरदार के बारे में की खुलकर बात

मुंबई: स्टार प्लस एक बार फिर से एक नए शो “दो दूनी प्यार” के साथ दर्शकों के सामने आ रहा है। इस शो में शिविका पाठक गंगा का और गौरव शर्मा अभय का किरदार निभा रहे हैं। साथ ही, गौतम शर्मा अभय के जुड़वाँ भाई आकाश का रोल करेंगे। यह शो गंगा की जिंदगी की कहानी है, जो बिहार के सोनपुर में सेट की गई है।

“दो दूनी प्यार” एक ऐसी लड़की गंगा की कहानी है, जिसे उसके परिवार ने बचपन से ही अनदेखा किया। लेकिन किस्मत के फेर से उसकी शादी अभय से हो जाती है, जो एक धनी और पढ़े-लिखे परिवार से है। इस कहानी में एक ऐसा मोड़ आएगा जो उलझन और हास्य दोनों को जोड़ेगा, क्योंकि अभय का एक जुड़वा भाई है जिसका नाम आकाश है।

शो “दो दूनी प्यार” के मेकर्स ने हाल ही में दर्शकों के साथ अपना पहला रोमांचक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में दर्शकों को गंगा के किरदार से परिचित कराया गया है और गंगा के जीवन की झलक देखने को मिली है। प्रोमो में सबसे खास बात है गंगा की पढ़े लिखे पति की इच्छा। उसकी सौतेली माँ ने बहुत ही अलग और अनोखे तरीके से उसकी इस इच्छा को पूरा किया है।

शो में हम गौरव शर्मा को भी देखेंगे, जो अभय की भूमिका निभा रहे हैं; उनके साथ शिविका पाठक उर्फ गंगा हैं। यह स्टार प्लस के साथ गौरव शर्मा का पहला सहयोग है, और एक्टर इससे पहले गन्स और गुलाब में काम कर चुके हैं। शिविका पाठक और गौरव शर्मा की इस नई और फ्रेश जोड़ी के साथ, दर्शकों को कुछ रोमांचक और नया देखने मिलने वाला है।

स्टार प्लस के शो दो दूनी प्यार के गौरव शर्मा उर्फ अभय शेयर करते हुए कहते हैं, “मैं अभय का किरदार निभा रहा हूँ, जो एक डॉक्टर है और अपने परिवार की देखभाल करता है; वह मैच्योर है और जानता है कि परिस्थितियों को कैसे संभालना है। हर किरदार की तैयारी करने और उसे दिखाने का अपना अनोखा तरीका होता है।

इस तरह से यह एक मजेदार और रोमांचक अनुभव रहा है। यह पहली बार है जब मैं इस तरह का किरदार निभा रहा हूँ। अभय के किरदार के साथ मैं जो क्वालिटी रीयल लाइफ में महसूस करता हूँ, वह है दूसरों के लिए अनुशासित और सम्मानजनक होना। अभय के किरदार की अपनी बारीकियाँ हैं, जिनके मुताबिक मैं खुद को ढाल रहा हूँ।’दो दूनी प्यार’ 28 अगस्त से शाम 6:40 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें