Site icon Dainik Savera Times

Shabana Azmi की फिल्म ‘I Want to Talk’ में Abhishek Bachchan के अभिनय की तारीफ की

Abhishek Bachchan : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने फिल्म आई वांट टू टॉक’ में अभिषेक बच्चन के अभिनय की तारीफ की है। अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ हाल में ही रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली। लेकिन इस फिल्म के लिए उनकी तारीफ खूब हो रही है। हाल ही में शबाना आज़मी ने फिल्म आई वांट टू टॉक’ में अभिषेक बच्चन के अभिनय की तारीफ की है। शबाना आजमी ने अभिषेक बच्चन की तारीफ इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है।

उन्होंने अभिषेक के अभिनय को इस फिल्म में उनके करियर का बेस्ट काम बताया है। शबाना ने अपनी पोस्ट में लिखा , ‘शुजीत सरकार की आई वांट टू टॉक में अभिषेक बच्चन का अभिनय उनके करियर का बेस्ट काम है। सच्चाई के साथ कहूं तो मैंने महसूस किया है कि उन्होंने खुद को किरदार में पूरी तरह से ढाल लिया, ‘शाबाश’। फिल्म आई वांट टू टॉक में अभिषेक के अभिनय से महानायक और उनके पिता अमिताभ बच्चन भी काफी गदगद हैं। उन्होंने पिछले दिनों अपने एक्स अकाउंट से अभिषेक की तारीफ की थी।

 

 

Exit mobile version