Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Be Happy: Abhishek Bachchan की फिल्म ‘Be Happy’ का पोस्टर हुआ रिलीज, Prime Video ने शेयर किया पोस्टर

September 22, 2024

Be Happy: Abhishek Bachchan की फिल्म ‘Be Happy’ का पोस्टर हुआ रिलीज, Prime Video ने शेयर किया पोस्टर

मुंबई: बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ का पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘बी हैप्पी’ एक पिता और पुत्री पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, नोरा फतेही, नास्सर, इनायत वर्मा जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म को रेमो डिसूजा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले लिजेल रेमो डिसूजा प्रोड्यूसर कर रही हैं। फिल्म के निर्देशन का रेमो डिसूजा कर रहे हैं। इस फिल्म में जॉनी लीवर और हरलीन सेठी की भी अहम भूमिका होगी। प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर बी हैप्पी का पोस्टर शेयर किया है। इसमें अभिषेक बच्चन और इनायत वर्मा हैं।

अभिषेक बच्चन की नई फिल्म है ‘बी हैप्पी’

प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बी हैप्पी’ का पोस्टर शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन को भी टैग किया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ‘आपके दिलों में छा जाने के लिए पूरी तरह तैयार. ‘बी हैप्पी’ प्राइम वडियो पर, जल्द आएगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें