Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Abhishek Singh स्टारर फिल्म ‘Maa Kali’ को IFFI में गोवा CM और पश्चिम बंगाल के गवर्नर से मिली भरपूर तारीफ

November 29, 2024

Abhishek Singh स्टारर फिल्म ‘Maa Kali’ को IFFI में गोवा CM और पश्चिम बंगाल के गवर्नर से मिली भरपूर तारीफ

मुंबई : आईएएस अफसर से अभिनेता बने अभिषेक सिंह ने थर्ड पार्टी गाने में अपनी काबिलियत साबित की। अब वह अपनी फिल्म माँ काली के साथ एक नई पहचान बनाने के लिए तैयार हैं, जो बंगाल के ऐतिहासिक पहलुओं को उजागर करेगी।

फिल्म के लिए बढ़ती हुई उत्सुकता के बीच, माँ काली को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी.वी. आनंद बोस की मौजूदगी में स्क्रीन किया गया। इस दौरान दोनों ने फिल्म और अभिषेक सिंह की शानदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की।

IFFI में प्रीमियर के बाद, माँ काली को दर्शकों और आलोचकों से जबरदस्त तारीफ मिली है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी.वी. आनंद बोस, जो स्क्रीनिंग में मौजूद थे, ने फिल्म और अभिषेक सिंह की प्रभावशाली परफॉर्मेंस की सराहना की है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी सोशल मीडिया पर स्क्रीनिंग की झलकियां शेयर करते हुए लिखा है:

“मैंने फिल्म माँ काली (जिसमें बंगाल के मिटाए गए इतिहास पर प्रकाश डाला गया है) की वर्ल्ड प्रीमियर स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया, जिसे @VijayYelakanti ने डायरेक्ट किया है, वंदना प्रसाद ने प्रोड्यूस किया है और श्री @Abhishek_asitis ने परफॉर्म किया है। यह फिल्म 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया @IFFIGoa में दिखाई गई है, जो नोआखली में डायरेक्ट एक्शन डे के बाद हुए नरसंहारों के मिटाए गए इतिहास को उजागर करती है।

पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में हिंदू अल्पसंख्यकों को जिन क्रूर अत्याचारों का सामना करना पड़ा और जो आज भी भेदभाव का शिकार हैं, उन्हें उजागर करना और समझना ज़रूरी है। यह इतिहास सामने लाने का एक बेहतरीन तरीका सिनेमा है। मैं फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों को बधाई देता हूँ और इस फिल्म की सफलता की कामना करता हूँ। मैं सभी से अनुरोध करता हूँ कि वे इसे जरूर देखें।”

जी हां, माँ काली को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में स्क्रीन किया गया है। ऐसे में, जहां दर्शक अभिषेक सिंह की अगली शानदार परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं, वही इस प्रीमियर को एक बड़ा अवसर माना जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और गवर्नर सी. वी. आनंद बोस ने 26 नवंबर को स्क्रीनिंग में शिरकत की।

माँ काली को लिखा और डायरेक्ट विजय येलकांति ने किया है, साथ ही इसका निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले टीजी विश्व प्रसाद ने किया है।

पिछले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, अभिषेक सिंह ने ‘दिल्ली क्राइम’ जैसी वेब सीरीज़ में अपनी शानदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। साथ ही ‘याद आती है’ और ‘काली काली जुल्फों के’ जैसे गाने भी उनके अभिनय के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हैं, जो यह साबित करते हैं कि वह एक प्रभावशाली अभिनेता हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें