Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘कुमकुम भाग्य’ से अबरार काजी ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस, बताया कैसे गुजरा था पहला दिन

November 8, 2023

‘कुमकुम भाग्य’ से अबरार काजी ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस, बताया कैसे गुजरा था पहला दिन

मुंबई: शो ‘कुमकुम भाग्य’ की स्टार कास्ट में शामिल हुए अभिनेता अबरार काजी ने बताया कि एक्ट्रेस मुग्धा चापेकर और उनके साथ-साथ सेट के अन्य कलाकारों ने शूटिंग को काफी आसान और सुखद बना दिया। अभि और प्रज्ञा के चैप्टर के चौंकाने वाले अंत के बाद, शो में रणबीर (कृष्णा कौल) और प्राची (मुग्धा) के जीवन में कई मोड़ और चुनौतियां आई , जिन्हें पार कर अब दोनों फिर से एक हो गए हैं।

आने वाले एपिसोड में, पूरी कहानी पलटने वाली है। जैसे-जैसे शो तेजी से बीस साल आगे बढ़ता है और रणबीर-प्राची की बेटी पूर्वी (राची शर्मा), और उसके जीवन साथी राजवंश (अबरार काजी) के बारे में दिखाया जाना शुरू हो जाता है।’कुमकुम भाग्य’ परिवार के नए सदस्य होने के चलते, अबरार और राची अपनी शूटिंग के पहले दिन एक्साइटेड होने के साथ-साथ नर्वस भी थे। हालांकि, यह मुग्धा ही थीं जिन्होंने उन्हें सहज महसूस कराया और अपने इस परिवार में खुलकर उनका स्वागत किया।

We are now on WhatsApp. Click to join.

इस बारे में बात करते हुए, अबरार ने कहा, ’शूटिंग के पहले दिन मैं थोड़ा नर्वस था, क्योंकि पूरी कास्ट सालों से शो का हिस्सा रही है, ऐसा महसूस हो रहा था जैसे किसी नए स्कूल में एक नया बच्चा हो, जिसे अब इस नई जर्नी के लिए दोस्त बनाने हैं।‘उन्होंने आगे कहा, ’लेकिन मुझे कहना होगा, सेट पर हर कोई बहुत अच्छा था, खासकर मुग्धा, उन्होंने शूटिंग के पहले दिन बहुत उदारता से मेरा और राची का स्वागत किया।

वह इतनी दयालु हैं कि कुछ ही घंटों के बाद, मुझे सेट पर सहज महसूस होने लगा।’ एक्टर ने आगे कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा किरदार पसंद आएगा, क्योंकि इसमें कई परतें हैं, और राजवंश और पूर्वी के बीच की केमिस्ट्री भी पसंद आएगी।‘’कुमकुम भाग्य’ जी टीवी पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें