Site icon Dainik Savera Times

Salman को धमकी भेजने वाले शख्स के खिलाफ Mumbai Police का एक्शन, जारी किया Look Out Notice

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान को लेकर एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने एक्टर को धमकी भरा मेल भेजने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। बता दें के पिछले काफी समय से एक्टर को धमकियां मिल रही थीं। ऐसे में पुलिस भी उस शख्स की तलाश में जुटी हुई थी। सलमान को मार्च महीने में गोल्डी बरार के नाम से एक धमकी भरा ईमेल मिला था जिसमें एक्टर को जान से मरने की धमकी दी गई थी। फ़िलहाल जानकरी के अनुसार अभी तक पुलिस को इस शख्स की जानकारी नहीं मिली है। परन्तु बताया जा रहा है के आरोपी हरियाणा का रहने वाला है और यूके में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।

Exit mobile version