Site icon Dainik Savera Times

इन दिनों शास्त्रीय संगीत सीख रहे हैं अभिनेता Aamir Khan

मुंबई : बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आमिर खान इन दिनों शास्त्रीय संगीत सीख रहे हैं। आमिर खान इन दिनों शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण ले रहे हैं। आमिर ने बताया, आजकल मैं सिं¨गग सीख रहा हूं। मेरे हाथ में आप धागा देख रहे हैं। वह मेरी आधिकारिक गुरु सुचेता बसरूर जी ने बांधा है। मैं उनका शिष्य बना हूं। मैं उनसे भारतीय शास्त्रीय संगीत सीख रहा हूं।

मैं उनसे पिछले 4-6 महीनों से सीख रहा हूं। आमिर खान ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद अभिनय से दूरी बना ली थी। आमिर अब अभिनय में दोबारा वापसी कर चुके हैं। आमिर खान ने कहा, मैंने दो वर्षो का अच्छा इस्तेमाल किया है। अपने परिवार के साथ खूब वक्त गुजारा। अब मैं काम करने के लिए तैयार हूं। एक फरवरी से मेरी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है।

Exit mobile version