
मुंबई: अभिनेता आदित्य पंचोली ने मृत्यु के बाद अपना देहदान करने का संकल्प लिया है। पंचोली ने मैडीकल सर्विस और मैडीकल रिसर्च में सहयोग के लिए यह फैसला लिया है। इस बारे में अभिनेता ने कहा, ‘अभिनेता के रूप में हम अक्सर स्क्रीन पर हीरो की भूमिका निभाते हैं, लेकिन सच्ची वीरता समाज को सार्थक तरीके से अपनी ओर से कुछ वापस देने में है।’ ‘अपने शरीर को दान करके मैं दूसरों को देहदान पर विचार करने के लिए प्रेरित करना चाहता हूं। यह मानवता के लिए है। मेरे इस कदम से मैं मृत्यु के बाद भी दुनिया में योगदान देना जारी रख सकता हूं।’
आदित्य के अपने शरीर को दान करने के निर्णय को डाक्टर लायन राजू मनवानी ने साहस और समाज के लिए नजीर बताया। डॉक्टर ने कहा, ‘यह उनके व्यक्तित्व और मानवता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह नेक काम उन लोगों को सोचने के लिए प्रेरित करेगा कि वो भी बदलाव ला सकते हैं। मैं उनके इस साहस भरे कदम के लिए उन्हें सलाम करता हूं।’’ आदित्य पंचोली 13 दिसंबर को लॉयन गोल्ड अवॉर्डस में अपना शरीर मैडीकल साइंस को दान करने की घोषणा करेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...