Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अभिनेता Akshay Kumar ने छोड़ी Canada की Citizenship, बोले- भारत मेरे लिए सब कुछ है

February 24, 2023

अभिनेता Akshay Kumar ने छोड़ी Canada की Citizenship, बोले- भारत मेरे लिए सब कुछ है

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अक्सर अपनी कनाडा सिटीजनशिप को लेकर ट्रोल होते रहते हैं। इसी को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि कनाडा की नागरिकता को लेकर आलोचनाओं का सामना करने वाले अक्षय कुमार का कहना है कि भारत उनके लिए सबकुछ है। उन्होंने अपनी कनाडा की सिटीजनशिप छोड़ दी है और फिर से भारतीय सिटीजनशिप के लिए आवेदन किया है।

अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मुझे बहुत बुरा लगता है जब लोग कनाडा की सिटीजनशिप लेने की वजह जाने बिना कुछ भी कहते हैं। उन्होंने कनाडा की सिटीजनशिप लेने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि जब 15 से ज्यादा फिल्में फ्लॉप हो गईं तो दोस्त ने उन्हें कनाडा आने को कहा। मैंने अपने दोस्त की सलाह मानकर कनाडा की सिटीजनशिप ली। उन्होंने कहा कि भारत मेरे लिए सब कुछ है, मैंने जो कुछ कमाया है यहीं से कमाया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें