Site icon Dainik Savera Times

अभिनेता जूनियर महमूद का हुआ निधन, सांस लेने में थी दिक्कत

मुंबई: ‘कारवां’, ‘हाथी मेरे साथी’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाने वाले चरित्र अभिनेता जूनियर महमूद का कैंसर के कारण शुक्रवार को निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे।

जूनियर महमूद के निकट मित्र सलाम काजी ने कहा, ‘‘उनका निधन बृहस्पतिवार देर रात दो बजे बांद्रा स्थित उनके आवास पर हुआ। उन्हें बृहस्पतिवार रात से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और अचानक उनका निधन हो गया।’’ जूनियर महमूद का असली नाम नईम सैय्यद था। उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में ‘मोहब्बत जिंदगी है’ (1966) और ‘नौनिहाल’ (1967) से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। दिवंगत हास्य कलाकार महमूद ने 1968 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुहाग रात’ में उनके साथ काम किया था और इसी दौरान उन्होंने सैय्यद को जूनियर महमूद नाम दिया था।

Exit mobile version