Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

नहीं रहे ये मशहूर एक्टर, फिल्मी जगत में दौड़ी शोक की लहर

December 14, 2025

नहीं रहे ये मशहूर एक्टर, फिल्मी जगत में दौड़ी शोक की लहर

एंटरटेनमेंट डेस्क: हॉलीवुड के फैंस के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता पीटर ग्रीन का निधन हो गया है। वह 60 साल के थे। उनका शव न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में स्थित उनके अपार्टमेंट से मिला है। पीटर ग्रीन के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की है। इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

फिलहाल पीटर ग्रीन की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 12 दिसंबर को उनका शव उनके अपार्टमेंट में पाया गया था। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

खतरनाक विलन किरदारों से बनाई पहचान

पीटर ग्रीन को खासतौर पर उनके निगेटिव और डरावने किरदारों के लिए जाना जाता था। क्वेंटिन टैरेंटिनो की चर्चित फिल्म पल्प फिक्शन में उन्होंने ‘जेड’ नाम के खौफनाक किरदार को निभाया था। इस रोल में वह एक बेहद क्रूर और हिंसक इंसान के रूप में नजर आए थे, जिसने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। इसी फिल्म से उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली। इसके अलावा फिल्म द मास्क में डोरियन के किरदार में भी पीटर ग्रीन को काफी पसंद किया गया था। उनकी एक्टिंग में एक अलग तरह की तीव्रता और सच्चाई नजर आती थी, जो उनके किरदारों को यादगार बना देती थी।

संघर्षों से भरा रहा जीवन

पीटर ग्रीन का जन्म 8 अक्टूबर 1965 को अमेरिका के न्यू जर्सी में हुआ था। उनका जीवन काफी संघर्षों से भरा रहा। बताया जाता है कि वह महज 15 साल की उम्र में घर छोड़कर चले गए थे और कई सालों तक बेघर भी रहे। मुश्किल हालातों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अभिनय की दुनिया में अपनी जगह बनाई। 1990 के शुरुआती दौर में पीटर ग्रीन ने फिल्मों में काम करना शुरू किया। उन्होंने लॉज ऑफ ग्रेविटी (1992), जजमेंट नाइट (1993), क्लीन, शेवन (1993), अंडर सीज 2 (1995) और द यूजुअल सस्पेक्ट्स (1995) जैसी कई चर्चित फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाईं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें