Site icon Dainik Savera Times

अभिनेता Rajinikanth ने PM Modi की मां के निधन पर जताया शोक

चेन्नई: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरोबेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

रजनीकांत ने प्रधानमंत्री कार्यालय और मोदी को टैग करते हुये ट्वीट किया, ‘‘आदरणीय प्रिय मोदीजी, आपके जीवन में अपूरणीय क्षति के लिए मेरी हार्दिक संवेदनाएं..मां!’’ गौरतलब है कि हीरा बा का शुक्रवार तड़के गुजरात में अहमदाबाद के यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में निधन हो गया। उन्हें बुधवार सुबह इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

Exit mobile version